देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : चलती कार में दो पुरुषों ने युवती से छेड़छाड़ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जन्मदिन की पार्टी से लौट रही युवती के साथ चलती कार में उसी के दो दोस्तों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 30 दिसंबर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जन्मदिन की पार्टी से लौट रही युवती के साथ चलती कार में उसी के दो दोस्तों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मामले में 21 वर्षीय पीड़िता द्वारा मंगलवार देर रात को जाधवपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई जो दक्षिण 24 परगना जिले के महेशटाला की रहने वाली है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता जाधवपुर इलाके के विक्रमगढ़ इलाके में दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर रात करीब 11 बजे वाहन से आ रही है जिसमें उसकी एक महिला मित्र सहित कुल तीन मित्र सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, ‘‘दो पुरूष मित्रों ने कथित तौर वाहन में उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। वाहन में सवार दूसरी युवती ने इस पर आपत्ति नहीं की जबकि पीड़िता मदद के लिए चिल्लाती रही। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को भवानीपुर पुलिस थाने के नजदीक वाहन से बाहर फेंक दिया।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िया ने एक अन्य पुरुष मित्र को फोन पर संपर्क किया, जो उसे जाधवपुर पुलिस थाने ले गया जहां पर उसने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया,‘‘ हम दोनों आरोपी पुरुषों सहित कार में सवार युवती का पता लगा रहे हैं। हम मोबाइल टावर लोकेशन की मदद से भी उनके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान