देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : टीएमसी प्रतिनिधिमंडल यादवपुर विश्वविद्यालय के मृत छात्र के परिवार से मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के नेतृत्व बुधवार को यादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के स्नातक प्रथम वर्ष के उस छात्र के परिवार से मुलाकात की जिसकी पिछले सप्ताह मौत हो गई थी।
कोलकाता, 16 अगस्त पश्चिम बंगाल के में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के नेतृत्व बुधवार को यादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के स्नातक प्रथम वर्ष के उस छात्र के परिवार से मुलाकात की जिसकी पिछले सप्ताह मौत हो गई थी।
पिछले सप्ताह 18 वर्षीय छात्र स्वप्नदीप कुंडू छात्रावास की बालकनी से कथित रूप से गिर पड़ा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा और स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी शामिल थीं। इन लोगों ने नादिया जिले के बगुला में छात्र के परिजन से मुलाकात की।
शिक्षा मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "जो हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। जो लोग इसमें शामिल हैं उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।"
टीएमसी नेताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने छात्र की मौत के सिलसिले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
स्वप्नदीप गत बुधवार रात करीब पौने 12 बजे मुख्य छात्रावास की दूसरी मंजिल पर बनी बालकनी से कथित रूप से गिर पड़ा था और बृहस्पतिवार तड़के तकरीबन साढ़े चार बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी।
छात्र की मौत के बाद उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि वह 'रैगिंग' का शिकार हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)