कोविड-19 आंकड़ों को लेकर हंगामे के बाद पश्चिम बंगाल ने स्वास्थ्य सचिव को पद से हटाया
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों को लेकर पैदा हंगामे के बीच कुमार का तबादला पर्यावरण विभाग के सचिव के रूप में कर दिया गया।
कोलकाता, 12 मई पश्चिम बंगाल सरकार ने स्वास्थ्य सचिव विवेक कुमार का तबादला पर्यावरण विभाग में किया है और नारायण स्वरूप निगम को नया स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया है।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों को लेकर पैदा हंगामे के बीच कुमार का तबादला पर्यावरण विभाग के सचिव के रूप में कर दिया गया।
पिछले साल दिसंबर में संघमित्रा घोष को हटा कर कुमार को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया था।
राज्य में 11 मई को जारी एक अधिसूचना के अनुसार परिवहन सचिव निगम को कुमार की जगह पर लाया गया है। वहीं, प्रभात कुमार मिश्रा को परिवहन विभाग का मुख्य सचिव बनाया गया है। उनके पास जल संसाधन जांच एवं विकास विभाग तथा लघु सिंचाई त्वरित विकास निदेशक का अतिरिक्त प्रभार है।
पश्चिम बंगाल में अब तक संक्रमण से 190 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 72 लोग पहले से ही विभिन्न बीमारियों के शिकार थे।
राज्य में सोमवार तक संक्रमण के 1,939 मामले हैं जिनमें से 1,374 लोगों का उपचार चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

