एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल: बारासात में पेंट फैक्टरी और गोदाम में लगी आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में पेंट की एक फैक्टरी और उसके गोदाम में शनिवार शाम आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल: बारासात में पेंट फैक्टरी और गोदाम में लगी आग

कोलकाता, 21 जून पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में पेंट की एक फैक्टरी और उसके गोदाम में शनिवार शाम आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बारासात के बामुनमोरा इलाके में पेंट बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 20 गाड़ियों को लगाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा, “आग शाम करीब साढ़े सात बजे लगी। फैक्टरी के अंदर अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली। दमकल की 20 गाड़ियां और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर हैं।”

अधिकारी ने बताया कि आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि बारासात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार भी मौके पर हैं और स्थिति का जायजा ले रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).