देश की खबरें | पश्चिम बंगालः सफेद और क्रीम रंग को छोड़कर किसी भी रंग में रंगी जा सकेगी लक्जरी टैक्सी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में लक्जरी टैक्सी के किसी भी वाहन को 20,000 रुपये के शुल्क का भुगतान कर उसे सफेद व क्रीम रंग को छोड़कर अन्य किसी भी रंग में रंगने की अनुमति दी जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

कोलकाता, 21 सितंबर पश्चिम बंगाल में लक्जरी टैक्सी के किसी भी वाहन को 20,000 रुपये के शुल्क का भुगतान कर उसे सफेद व क्रीम रंग को छोड़कर अन्य किसी भी रंग में रंगने की अनुमति दी जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

परिवहन विभाग के सचिव सौमित्र मोहन द्वारा 19 सितंबर को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्राधिकारी लिमोजिन सेवा प्रदान करने वाली मोटर कैब (लक्जरी टैक्सियों) को सफेद या क्रीम के अलावा किसी अन्य रंग में भी रंगने की अनुमति देंगे, जिसके लिए इच्छुक सेवा प्रदाता से प्रत्येक वाहन के वास्ते आवेदन शुल्क के रूप में 20,000 रुपये की राशि ली जाएगी।

इसमें कहा गया है कि पश्चिम बंगाल मोटर वाहन नियम, 1989 में आवश्यक संशोधन उचित समय पर किए जाएंगे।

अधिसूचना के अनुसार, विभाग को समस्त पश्चिम बंगाल लक्जरी टैक्सी परमिट वाले वाहनों को सफेद या क्रीम के अलावा किसी अन्य रंग में रंगने की अनुमति देने के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे थे।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘पश्चिम बंगाल मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 270 (2) के अनुसार, राज्य परिवहन विभाग आदेश के माध्यम से लिमोजिन सेवा प्रदान करने वाली किसी भी मोटर कैब को ऐसे रंग में रंगने की अनुमति दे सकता है जैसा आदेश में निर्दिष्ट हो।’’

इसमें कहा गया है कि मामले पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, सरकार ने लिमोजिन सेवा प्रदान करने वाली मोटर कैब को ऐसे किसी भी रंग में रंगने की अनुमति दी है जैसा आदेश में निर्दिष्ट हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान