देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 652 मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 652 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 18,559 हो गई है।
कोलकाता, 30 जून पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 652 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 18,559 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 15 लोगों की मौत हुई है। इस तरह संक्रमण से अब तक 668 लोगों की मौत हो चुकी है ।
बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में जिन 15 लोगों की मौत हुई है उनमें 14 लोग पहले से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मृतकों में सात लोग कोलकाता के, दो-दो उत्तर 24 परगना और हावड़ा जिले के थे। हुगली, बांकुड़ा, बीरभूम और दार्जिलिंग जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2199 नए केस पाए गए, 62 की मौत: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सोमवार शाम से 411 लोग संक्रमण से ठीक हो गए। राज्य में ठीक होने की दर 65.35 प्रतिशत हो गई है।
इसी दौरान पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 9,619 नमूनों की जांच हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

