देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने पेगासस जांच पर बृहस्पतिवार तक अधिसूचना सार्वजनिक करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को इस बात पर निराशा जतायी कि मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने उनके पत्र पर ‘‘संज्ञान तक नहीं लिया’’ जिसमें उन्होंने स्पाईवेयर सॉफ्टवेयर पेगसस का उपयोग करके फोन टैप करने की कथित घटना की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित समिति की जानकारी मांगी थी।

कोलकाता, 15 दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को इस बात पर निराशा जतायी कि मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने उनके पत्र पर ‘‘संज्ञान तक नहीं लिया’’ जिसमें उन्होंने स्पाईवेयर सॉफ्टवेयर पेगसस का उपयोग करके फोन टैप करने की कथित घटना की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित समिति की जानकारी मांगी थी।

धनखड़ ने द्विवेदी से कहा कि वह राज्य सरकार द्वारा इस मामले की जांच के लिए गठित समिति की अधिसूचना बृहस्पतिवार शाम तक सार्वजनिक करें।

राज्यपाल ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी में कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर चिंता का विषय है कि उसका जवाब तो दूर रहा, उसका संज्ञान भी नहीं लिया गया है। यह गंभीर प्रशासनिक चूक का संकेत है और दिखाता है कि यह ‘संवैधानिक नियमों’ और ‘विधि के शासन’ नहीं है।’’

धनखड़ ने कहा कि उन्होंने द्विवेदी से 11 दिसंबर को हुई बातचीत में उन्हें इसकी याद दिलाई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्य सचिव को अंतिम अवसर दिया जा रहा है कि वह अंनंतिम कल शाम पांच बजे तक अधिसूचना जारी करें और अधिसूचना जारी करने के लिए अपनाई गई पूरी प्रक्रिया को भी सार्वजनिक करें।’’

राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ज्योतिर्मय भट्टाचार्य की एक जांच समिति गठित की है।

धनखड़ ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि अधिसूचना की प्रति उन्हें 10 दिसंबर तक उपलब्ध करायी जाए।

जुलाई में गठित न्यायमूर्ति लोकुर और न्यायमूर्ति भट्टाचार्य की समिति के समक्ष पेगासस मामले में प्रत्यक्ष रूप से कथित रूप से प्रभावित होने का दावा करने वालों की बात 13 दिसंबर से सुनने वाले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट