देश की खबरें | पश्चिम बंगाल: सरकारी चिकित्सक ने पत्नी की हत्या करने के बाद थाने में आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में 28 वर्षीय एक सरकारी चिकित्सक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और रविवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बारासात (प. बंगाल), 20 अगस्त पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में 28 वर्षीय एक सरकारी चिकित्सक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और रविवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बागदा थाना क्षेत्र के हेलेंचा इलाके की है।

पुलिस ने बताया कि एसएसकेएम सरकारी अस्पताल में काम करने वाले डॉ. अरिंदम बाला रविवार सुबह पुलिस थाने पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस उसके घर पहुंची, तब उसे बाला की 25 वर्षीय पत्नी रत्नातम का खून से लथपथ शव मिला।

उन्होंने बताया कि रत्नातम के पिता राजीव कुमार डे द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद अरिंदम को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों की शादी को करीब दो साल हो गए थे।

पुलिस अधिकारी ने जांच का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "हम जांच कर रहे हैं कि चिकित्सक ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की। हमें अब तक जो पता चला है वह यह है कि दंपति अलग-अलग रहते थे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर