देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : ईंट भट्टे की चिमनी मजदूरों पर गिरने से चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक ईंट भट्टे की चिमनी ढह जाने से कम से कम चार मजदूरों की मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 14 दिसंबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक ईंट भट्टे की चिमनी ढह जाने से कम से कम चार मजदूरों की मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को बशीरहाट के धल्टिटाह गांव में एक साल से बंद पड़े ईंट भट्टे को फिर से शुरू करने के दौरान हुई।

बशीरहाट के एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘चार लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो शव मलबे के नीचे पाए गए। सभी ईंट भट्टे के मजदूर थे।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘दो मजदूरों का बशीरहाट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि तीसरे मजदूर की हालत गंभीर है, उसे कोलकाता के आरजी कार अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी जेठूराम और राकेश कुमार तथा स्थानीय निवासी हफीजुल मंडल के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि चौथे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने कहा कि चिमनी ढहने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\