देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : राज भवन के पास की इमारत में भयंकर आग, 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य कोलकाता में पश्चिम बंगाल राज भवन के निकट स्थित एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई।

कोलकाता, 10 मई मध्य कोलकाता में पश्चिम बंगाल राज भवन के निकट स्थित एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पांच मंजिला सर्राफ हाउस की छत पर आग लगी और धीरे-धीरे इमारत के बाकी हिस्सों में फैलने लगी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 10 बजकर पांच मिनट पर इमारत की छत पर आग लगने की सूचना मिली और दमकलकर्मी 15 दमकल गाड़ियों और 55 मीटर लंबी हाइड्रॉलिक सीढ़ी की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है और सर्राफ हाउस तथा उसके पास की इमारत को खाली कराया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सर्राफ हाउस की छत पर एक कैंटीन है जबकि सबसे ऊपरी मंजिल पर निजी कंपनियों के 10 दफ्तर और एक बैंक की शाखा है।

उन्होंने बताया कि इमारत की अन्य मंजिलों में भी कुछ अन्य बैंकों की शाखाएं हैं।

राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस आग लगने के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए अपने आधिकारिक आवास से बाहर आए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां पहुंचीं।

राज्य के दमकल विभाग के मंत्री सुजीत बोस, शहर के पुलिस आयुत विनीत गोयल और कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘मैं आग की स्थिति देखने के लिए बाहर आया। राजभवन आवश्यकता पड़ने पर हर प्रकार की मदद मुहैया करने के लिए तत्पर है। दमकल कर्मी कुशलता से अपना काम कर रहे हैं।’’

मंत्री बोस ने कहा, ‘‘हम आग बुझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमले 55 मीटर की एक हाइड्रॉलिक सीढी भी लगायी है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।’’

वहीं, कांग्रेस से स्थानीय पार्षद संतोष पाठक ने आरोप लगाया कि इमारत की छत पर किए गए अवैध निर्माण से आग की शुरुआत हुई।

उन्होंने 2016 में उनके द्वारा लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद अवैध निर्माण के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप कोलकाता नगर निगम पर लगाया।’’

पार्षद ने आरोप लगाया, ‘‘आग इमारत की छत पर हुए अवैध निर्माण से शुरू हुई जहां अग्नि सुरक्षा उपायों के बगैर कैंटीन चल रही थी।’’

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के वक्त उन्होंने बहुत तेज विस्फोट की आवाज सुनी थी और दावा किया कि यह गैस सिलेंडर फटने की आवाज थी।

संपर्क करने पर शहर के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि वह इस मामले पर संज्ञान लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी