देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : न्यू टाउन में फर्जी कॉलसेंटर का पर्दाफाश, 18 लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के समीप न्यू टाउन इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किये जाने के बाद 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 28 जनवरी कोलकाता के समीप न्यू टाउन इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किये जाने के बाद 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग खुद को माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी बताकर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाते थे, उन्हें तकनीकी सहायता देने की पेशकश करते थे और फिर उन्हें ठगते थे।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने इको पार्क और बिधाननगर साइबर थानों के कर्मियों के साथ न्यू टाउन में स्थित फर्जी कॉल सेंटर के दो कार्यालयों पर संयुक्त छापेमारी की।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में तीन महिलाएं भी हैं।
उन्होंने बताया कि इस छापे के दौरान कई दस्तावेज, 32 लैपटॉप और 41 मोबाइल फोन जब्त किये गये।
अधिकारी ने कहा, ‘‘इस बात की जांच की जा रही है कि लेन-देन किस तरह किया जाता था, क्रिप्टोकरेंसी या हवाला या किसी अन्य माध्यम से।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

