देश की खबरें | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले सप्ताह दिल्ली दौरे पर आएंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी अगले सप्ताह चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली आंएगी। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी अगले सप्ताह चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली आंएगी। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दौरा चार अगस्त से आठ अगस्त के बीच हो सकता है, लेकिन तारीखों पर अंतिम फैसला अबतक नहीं हुआ है।

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि बनर्जी के दिल्ली दौरे का प्राथमिक उद्देश्य सात जुलाई को नीति आयोग की होने वाली बैठक में हिस्सा लेना है। हालांकि, इससे पहले ममता कई मौकों पर ऐसी बैठकों में अनुपस्थित रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया था कि उसके पास (नीति आयोग)‘‘कोई वित्तीय शक्ति नहीं है’’ और यह राज्य की योजनाओं को मदद नहीं करता।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बनर्जी के दिल्ली दौरे से तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का मनोबल बढ़ेगा जो भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि तृणमूल के 27 सांसदों में राज्यसभा के सात सदस्य भी शामिल हैं जिन्हें निलंबित किया गया है।

ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा कांग्रेस और तृणमूल के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर अहम है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल द्वारा उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त प्रत्याशी तय करने के दौरान सलाह-मशविरा नहीं करने के आरोप लगाए जाने के बाद उसकी कांग्रेस से तल्खी बढ़ गई है।

तृणमूल अध्यक्ष के दिल्ली दौरे के दौरान विपक्षी नेताओं से मुलाकात हो सकती है। लेकिन अबतक यह तय नहीं है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगी या नहीं।

बनर्जी के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड