देश की खबरें | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने न्यायधीश बागची को उच्चतम न्यायलय में पदोन्नति पर बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी।
कोलकाता, 10 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी।
बनर्जी ने इसे बंगालियों के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, “कलकत्ता उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश श्री जॉयमाल्या बागची को भारत की माननीय राष्ट्रपति द्वारा उच्चतम न्यायालय के माननीय न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई। यह नियुक्ति हम सभी के लिए गर्व का विषय है।"
उन्होंने आगे लिखा, “न्यायमूर्ति बागची को उनके शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं।”
न्यायमूर्ति बागची की नियुक्ति की घोषणा सोमवार को हुई जिसे शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने छह मार्च को अनुशंसित किया था।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर उनकी नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि की।
न्यायधीश बागची 27 जून 2011 को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में 4 जनवरी 2021 को उनका तबादला किया गया था।
उनके शपथ लेने के बाद, शीर्ष अदालत में 33 न्यायाधीश होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)