देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : नगर निकायों में भर्ती में अनियमितता मामले में सीबीआई ने कई ठिकानों पर छापे मारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में नगर निकायों में भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की अपनी जांच के सिलसिले में बुधवार को राज्य में कई ठिकानों पर छापे मारे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, सात जून केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में नगर निकायों में भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की अपनी जांच के सिलसिले में बुधवार को राज्य में कई ठिकानों पर छापे मारे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार सुबह साउथ दमदम, पानीहाटी, कांचरापाड़ा, चिनसुराह और दमदम सहित 14 नगरपालिकाओं में कई ठिकानों पर तलाशी ली।

अधिकारी के मुताबिक, सीबीआई टीम ने सॉल्ट लेक इलाके में राज्य शहरी विकास विभाग के दफ्तर पर भी छापा मारा।

उन्होंने बताया कि इन नगर निकायों में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए रिश्वत लिए जाने के आरोप लगे थे, जिसकी जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की जा रही है।

सीबीआई छापे पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के शहरी विकास एवं नगर निकाय मामलों के मंत्री फिरहाद हाकिम ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा रची गई ‘साजिश का हिस्सा’ है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “इस बात को मानने के कारण हैं कि यह भाजपा द्वारा बदले की कार्रवाई है, जो अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करती आई है। हम निष्पक्ष जांच के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हमारा मानना है कि इस तरह के छापे एक साजिश का हिस्सा हैं। हम चाहते हैं कि सच सामने आए।”

वहीं, भाजपा के राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि सीबीआई कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर नगर निकायों में कथित भर्ती घोटाले की जांच कर रही है, ऐसे में साजिश संबंधी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के आरोप ‘बेबुनियाद’ हैं।

उन्होंने कहा, “हाकिम इस बात से वाकिफ हैं कि टीएमसी कार्यकर्ताओं का एक वर्ग स्थानीय निकायों में नौकरी नहीं मिलने से असंतुष्ट है और वह अदालत के आदेश और सीबीआई की छापेमारी से खुश है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now