देश की खबरें | पश्चिम बंगाल: भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने हिंसा प्रभावित रवींद्रनगर में केंद्रीय बलों की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीपुर स्थित पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रदर्शन किया और कोलकाता के पास हिंसा प्रभावित रवींद्रनगर इलाके में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की।

कोलकाता, 11 जून अलीपुर स्थित पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रदर्शन किया और कोलकाता के पास हिंसा प्रभावित रवींद्रनगर इलाके में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की।

विपक्ष के नेता अधिकारी ने आरोप लगाया कि दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला के रवींद्रनगर में घंटों तक लूटपाट, आगजनी और बर्बरता के शिकार हुए हिंदुओं की रक्षा करने में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पूरी तरह विफल रही।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस के कई वाहनों में आग लगा दी गई। हम लोगों को बचाने और उनकी सुरक्षा के लिए क्षेत्र में तत्काल केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग करते हैं।’’

अधिकारी ने दावा किया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इतने सारे पुलिसकर्मियों पर हमला होने के बावजूद वह उदासीन दिखे।

उन्होंने कहा, ‘‘कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया था। मैं कल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगा और क्षेत्र के हिंदुओं को बचाने के लिए उसके हस्तक्षेप की मांग करूंगा।’’

अधिकारी के साथ विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक शंकर घोष सहित कई भाजपा विधायक और कई साधु भी थे।

उन्होंने दावा किया, ‘‘साधुओं ने हमें फोन कर सुरक्षा की मांग की थी। उन्हें क्षेत्र के प्रभावित लोगों से फोन आ रहे हैं।’’

सत्तारूढ़ टीएमसी ने दावा किया कि भाजपा एक स्थानीय मुद्दे पर हुई झड़प को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है।

टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ‘‘ऐसा कुछ भी नहीं किया जाना चाहिए जिससे स्थिति बिगड़े और सौहार्द एवं सद्भाव को नुकसान पहुंचे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड