देश की खबरें | पश्चिम बंगाल भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ विरोध रैली का आयोजन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने सार्वजनिक भर्ती में कथित भ्रष्टाचार और केंद्रीय धन की कथित लूट को लेकर कोलकाता में बुधवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ रैली की।

कोलकाता, 29 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने सार्वजनिक भर्ती में कथित भ्रष्टाचार और केंद्रीय धन की कथित लूट को लेकर कोलकाता में बुधवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ रैली की।

भाजपा ने यह विरोध कार्यक्रम ममता बनर्जी द्वारा बुधवार को राज्य के खिलाफ भाजपा नीत केंद्र सरकार के कथित भेदभावपूर्ण रवैये के विरोध में अपना धरना शुरू किए जाने के बाद आयोजित किया।

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विरोध कार्यक्रम में मतदाताओं से राज्य में अगले पंचायत चुनावों और लोकसभा चुनाव में ‘टीएमसी को वोट नहीं’ पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया, ताकि ‘ममता बनर्जी सरकार को हटाने’ के आह्वान को गति दी जा सके।

अधिकारी ने कहा, “टीएमसी सबसे भ्रष्ट सरकारों में से एक है, जिसे पश्चिम बंगाल के लोगों ने आजादी के बाद से देखा है। तृणमूल का मतलब चोर-डकैतों की पार्टी है। टीएमसी नेता केवल नौकरी बेचकर या रिश्वत लेकर अपनी जेब भरने में लगे हैं। भ्रष्ट शासन को सत्ता से बेदखल करना होगा और आने वाले दिनों में भाजपा इसे पूरी तरह हटा देगी।”

अस्थायी मंच पर बैठे भाजपा नेताओं को राज्य में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों का हवाला देते हुए तख्तियां लिए देखा गया।

ममता बनर्जी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के राज्य के प्रति कथित भेदभावपूर्ण रवैये के विरोध में बुधवार को कोलकाता में अपना दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट