देश की खबरें | पश्चिम बंगालः भाजपा नेता का शव घर के पास लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता दीबेन्द्र नाथ रे का शव पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में स्थित उनके घर के पास सोमवार सुबह लटका मिला।

कोलकाता, 13 जुलाई भाजपा के वरिष्ठ नेता दीबेन्द्र नाथ रे का शव पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में स्थित उनके घर के पास सोमवार सुबह लटका मिला।

रे ने हेमताबाद की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से माकपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि उन्होंने माकपा से विधायक के तौर पर इस्तीफा नहीं दिया था।

यह भी पढ़े | CBSE 12th Result 2020 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित, 88.78 प्रतिशत छात्र हुए पास.

जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा , ‘‘ रे का शव हेमताबाद इलाके में सोमवार सुबह एक दुकान के पास लटका मिला। हमने मामले में जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

भाजपा नेता के परिवार ने मामले सीबीआई जांच की मांग करते हुए हत्या की आशंका जतायी है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सियासी संकट के बीच रणदीप सुरजेवाला ने कहा- सचिन पायलट और विधायकों के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं, कोई शिकायत है तो पार्टी बैठक में बोलें.

परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘‘ हमें लगता है कि यह हत्या है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।’’

भाजपा के राज्य नेतृत्व ने रे की हत्या को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सोची समझी साजिश करार दिया।

भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘ यह तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा की गई जघन्य हत्या है। तृणमूल रे की इलाके में लोकप्रियता को लेकर परेशान थी। हम सच सामने लाने के लिए मामले में स्वतंत्र जांच चाहते हैं। आप राज्य की कानून एवं व्यवस्था अच्छी तरह समझ सकते हैं, जब विधायक ही सुरक्षति नहीं है।’’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘ यह निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है, यह आज राज्य की स्थिति बन गई है। हेमताबाद विधायक दीबेन्द्र नाथ रे की हत्या की गई है। उनका शव लटका मिला। क्या भाजपा में शामिल होना उनका अपराध था?’’

वहीं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला अध्यक्ष कनाईलाल अग्रवाल ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस रे की मौत के कारणों का पता लगाएगी।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘ पुलिस ही उनकी (रे की) मौत के कारण का पता लगाएगी। उन्होंने आत्महत्या की या कोई और वजह है....इसे कानून तय करेगा। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\