देश की खबरें | पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता बताए जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपारा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 10 जून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपारा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मृतक की मां ने कहा कि उनका बेटा सनातन घोष तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था और उन्होंने दावा किया कि जमीनी विवाद के कारण घोष की हत्या की गई।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कोई राजनीतिक कारण था या भूमि स्वामित्व को लेकर व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण ऐसा किया गया।
घोष (30) रविवार रात दो अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था तभी एक कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
मोटरसाइकिल से गिरने के बाद कार सवार हमलावरों ने उसे नजदीक से गोली मार दी।
अधिकारी ने बताया कि घोष को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस हमलावरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

