देश की खबरें | पश्चिम बंगाल: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य नदिया पहुंचकर बम विस्फोट पीड़ित के परिवार से मिलीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य अर्चना मजूमदार ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तमन्ना खातून के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की तथा औपचारिक रूप से परिजनों का बयान दर्ज किया।
कोलकाता, सात जुलाई राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य अर्चना मजूमदार ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तमन्ना खातून के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की तथा औपचारिक रूप से परिजनों का बयान दर्ज किया।
कालीगंज विधानसभा उपचुनाव में 23 जून को पार्टी की जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा कथित तौर पर आयोजित विजय उत्सव के दौरान बम विस्फोट में 10 वर्षीय तमन्ना की मौत हो गई थी।
तमन्ना की मां मजूमदार को यह बताते हुए रो पड़ीं कि कैसे स्थानीय गुंडों ने उनकी बेटी पर बम फेंका जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
मजूमदार ने बाद में तमन्ना की मां के साथ बंद कमरे में मुलाकात कर उनका बयान दर्ज किया।
इस मामले की जांच पर अद्यतन जानकारी लेने के लिए एनसीडब्ल्यू की सदस्य कृष्णानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से भी मुलाकात करेंगी।
तमन्ना के परिवार को कथित तौर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का समर्थक माना जाता है। तमन्ना के परिवार का आरोप है कि यह हमला राजनीति से प्रेरित था और सत्तारूढ़ पार्टी का समर्थन करने से इनकार करने के कारण बदला लेने के लिए किया गया था।
पिछले सप्ताह तमन्ना के माता-पिता कलकत्ता उच्च न्यायालय गए थे और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास भट्टाचार्य से मुलाकात कर कानूनी सलाह ली थी। उनका आरोप है कि तमन्ना की मौत की पुलिस जांच धीमी गति से चल रही है।
तमन्ना के माता-पिता ने संवाददाताओं से कहा कि प्राथमिकी में 24 लोगों के नाम हैं, लेकिन अब तक केवल नौ लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है।
मजूमदार के शांतिपुर पहुंचकर एक अन्य लड़की के परिवार से मिलने की उम्मीद है। इस लड़की ने कथित तौर पर एक नागरिक स्वयंसेवक द्वारा सार्वजनिक रूप से अपमानित किये जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

