विदेश की खबरें | पश्चिम एशिया ताजा हमला: युद्ध विराम प्रस्ताव के बीच इजराइल के हमलों से गाजा में कई लोग मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह घटना इजराइल द्वारा हमास के साथ युद्ध विराम को अचानक बमबारी के साथ समाप्त करने के लगभग एक सप्ताह बाद हुई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह घटना इजराइल द्वारा हमास के साथ युद्ध विराम को अचानक बमबारी के साथ समाप्त करने के लगभग एक सप्ताह बाद हुई है।

इस बीच, अधिकारियों का कहना है कि मिस्र ने इजराइल-हमास युद्धविराम को फिर से पटरी पर लाने के लिए एक नया प्रस्ताव पेश किया है।

मिस्र के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि हमास जीवित पांच बंधकों को रिहा करेगा, जिसमें एक अमेरिकी-इजराइली भी शामिल है, इसके बदले में इजराइल गाजा पट्टी में मानवीय सहायता की अनुमति देगा और युद्ध को कुछ सप्ताह के लिए रोक देगा। इजराइल भी सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 61 लोगों की मौत हुई है।

इसने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि अस्पतालों में 143 घायल भी भर्ती हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इजराइल-हमास युद्ध में मरने वाले फलस्तीनियों की कुल संख्या कम से कम 50,082 पहुंच गई है और 113,408 अन्य घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\