विदेश की खबरें | क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति के रूप में उभरते भारत का स्वागत करते हैं: अमेरिका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति के रूप में उभरते भारत का स्वागत करता है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने नयी दिल्ली में 2+2 मंत्रीस्तरीय बैठक से पहले यह कहा।
वाशिंगटन, 26 अक्टूबर अमेरिका क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति के रूप में उभरते भारत का स्वागत करता है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने नयी दिल्ली में 2+2 मंत्रीस्तरीय बैठक से पहले यह कहा।
उसने यह भी कहा कि भारत के एक जनवरी 2021 से शुरू हो रहे यूएनएससी के कार्यकाल के दौरान अमेरिका उसके साथ काम करने को लेकर भी उत्सुक है।
यह भी पढ़े | Amazon को फ्यूचर ग्रुप के खिलाफ मिली अंतरिम राहत, अंतिम निर्णय आने तक कारोबार बेचने पर लगा रोक.
भारत और अमेरिका के बीच नयी दिल्ली में होने जा रही तीसरी 2+2 मंत्रीस्तरीय बैठक से पहले विदेश मंत्रालय ने एक फैक्ट शीट में कहा, ‘‘ भारत के एक क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति बनकर उभरने का अमेरिका स्वागत करता है। अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के आगामी कार्यकाल के दौरान उसके साथ निकटता से काम करने को भी उत्सुक है।’’
अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ अपने भारतीय समकक्षों क्रमश: राजनाथ सिंह तथा एस. जयशंकर के साथ 2+2 मंत्रीस्तरीय बैठक करेंगे।
यह भी पढ़े | Coronavirus Outbreak: लंदन में लॉकडाउन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 18 लोग गिरफ्तार.
अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि एस्पर और पोम्पिओ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे और अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के बारे में सरकारी और कारोबारी जगत के अगुआओं से भी बात करेंगे।
फैक्ट शीट में विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझा मूल्यों और स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत के लिए प्रतिबद्धता पर निर्मित मजबूत तथा बढ़ते द्विपक्षीय संबंध हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

