खेल की खबरें | भारोत्तोलक एन मारिया ने केआईयूजी में क्लीन एवं जर्क में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारोत्तोलक एन मारिया एमटी ने बुधवार को यहां खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों (केआईयूजी) में महिलाओं की +87 किग्रा वर्ग में क्लीन एवं जर्क राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।
बेंगलुरू, 27 अप्रैल भारोत्तोलक एन मारिया एमटी ने बुधवार को यहां खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों (केआईयूजी) में महिलाओं की +87 किग्रा वर्ग में क्लीन एवं जर्क राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।
मेंगलोर विश्वविद्यालय की 24 वर्षीय मारिया ने 129 किग्रा का वजन उठाकर मनप्रीत कौर के क्लीन एवं जर्क रिकॉर्ड (128 किग्रा) को तोड़ा जो उन्होंने साल के शुरू में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में बनाया था।
मारिया ने स्नैच में 101 किग्रा का वजन उठाकर कुल 230 किग्रा से अपनी स्पर्धा जीत ली।
हालांकि वह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में बनाये गये अपने संयुक्त भार के राष्ट्रीय रिकॉर्ड (231 किग्रा) की बराबरी करने में चूक गयी।
प्रतियोगिता में बुधवार के दिन खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण पदक जीते जिसमें पांच मीट रिकॉर्ड बने।
साथ ही भारोत्तोलन, बास्केटबॉल और बैडमिंटन स्पर्धायें भी खत्म हो गयीं।
अन्ना विश्वविद्यालय ने दिन का पहला मीट रिकॉर्ड हासिल किया और पुरूषों की चार गुणा 100 मीटर मेडले में स्वर्ण पदक जीता।
जैन विश्वविद्यालय ने बैडमिंटन में पुरूष और महिलाओं की टीम स्पर्धायें जीती।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)