एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | श्रीनगर में इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात बुधवार को रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में 40 दिन की कड़कड़ाती ठंड की अवधि 'चिल्लई-कलां' शुरू होने के बाद श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात बुधवार को दर्ज की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | श्रीनगर में इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात बुधवार को रही

श्रीनगर, 21 दिसंबर कश्मीर में 40 दिन की कड़कड़ाती ठंड की अवधि 'चिल्लई-कलां' शुरू होने के बाद श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात बुधवार को दर्ज की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पिछली रात शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक, वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। पर्यटन स्थल पहलगाम में यह सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात भी रही।

वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में प्रसिद्ध ‘स्की-रिसॉर्ट’ गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। क्रिसमस के आसपास कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश या हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 24 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। वहीं, क्रिसमस के आसपास कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश या हल्की बर्फबारी हो सकती है।

चिल्लई-कलां 40 दिनों का एक दौर होता है, जब कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में आ जाती है और तापमान काफी घट जाता है। इस अवधि में हिमपात की प्रबल संभावना रहती है, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होती है।

चिल्लई-कलां 30 जनवरी को समाप्त होगा। उसके बाद भी कश्मीर घाटी में शीतलहर बनी रहती है और 20 दिनों का ‘चिल्लई-खुर्द’ और 10 दिनों का ‘चिल्लई बच्चा’ दौर रहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).