एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बब्बर-खालसा से जुड़ा हथियार तस्कर दिल्ली में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से कथित रूप से जुड़े और इस साल की शुरुआत में पंजाब में एक थाने पर ग्रेनेड हमले में शामिल रहे 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बब्बर-खालसा से जुड़ा हथियार तस्कर दिल्ली में गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से कथित रूप से जुड़े और इस साल की शुरुआत में पंजाब में एक थाने पर ग्रेनेड हमले में शामिल रहे 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अमृतसर के चनानके गांव के रहने वाले करणबीर उर्फ करण को 26 जुलाई को गुरदासपुर से स्पेशल सेल पुलिस थाने में दर्ज शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि करणबीर पंजाब के बटाला में किला लाल सिंह थाने पर सात अप्रैल को हुए ग्रेनेड हमले का भी मुख्य आरोपी है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) अमित कौशिक ने कहा, ‘‘इस घटना की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रहा है।’’

अधिकारी ने बताया कि जांच 22 जुलाई को इंदौर से एक अन्य आरोपी आकाशदीप उर्फ बाज की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई थी।

डीसीपी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान, आकाशदीप ने ग्रेनेड हमले में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया और बीकेआई से जुड़े अन्य लोगों के नाम बताए। हमले की जिम्मेदारी लेने संबंधी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसे कथित तौर पर बीकेआई के कार्यकर्ताओं हैप्पी पासिया, मन्नू अगवान और गोपी नवांशहरिया ने साझा किया था।"

आकाशदीप की निशानदेही पर करणदीप को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान करणबीर ने खुलासा किया था कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से, विदेश में मौजूद बीकेआई आकाओं के संपर्क में था और उसे आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के निर्देश मिल रहे थे।

पुलिस ने बताया कि उसने पिछले वर्ष पश्चिम एशिया के एक देश की यात्रा भी की थी और अप्रैल में हुए हमले के लिए उसे धन प्राप्त हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).