जरुरी जानकारी | रुपये में कमजोरी, त्योहारी मांग से सभी खाद्य तेल-तिलहनों के भाव सुधरे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से सोमवार को स्थानीय बाजार में लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव में सुधार का रुख रहा।
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से सोमवार को स्थानीय बाजार में लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव में सुधार का रुख रहा।
बाजार से जुड़े कारोबारी सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश के चलते फसलों की आवक में देरी होने से बिनौला और सोयाबीन के भाव सुधार दर्शाते बंद हुए। दूसरी ओर गुजरात की स्थानीय मांग के कारण भी बिनौला तेल कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। इसके अलावा त्योहारी मांग के चलते भी खाद्य तेलों की कीमतों में सुधार आया है।
बाजार सूत्रों ने बताया कि सोमवार को मलेशिया एक्सचेंज बंद रहा। हालांकि, शिकॉगो एक्सचेंज में एक प्रतिशत की तेजी है।
कारोबारियों ने बताया कि किसानों द्वारा निचले भाव पर बिक्री नहीं करने के कारण सरसों तेल-तिलहन की कीमतों में भी सुधार आया है।
सूत्रों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से आयातकों को खाद्य तेलों के आयात पर 10-15 रुपये प्रति किलो ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों का वायदा कारोबार नहीं खोलना चाहिए।
कारोबारियों का मानना है कि खाद्य तेलों का वायदा कारोबार खोले जाने की मांग देश के खाद्य तेल-तिलहन के लिये घातक साबित हो सकती है। वहीं सरकार को विदेशों से आयात पर निर्भरता भी कम से कम करनी होगी, जिससे विदेशी मुद्रा बचेगी।
सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 6,925-6,950 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली -7,220-7,285 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,760-3,020 रुपये प्रति टिन ।
सरसों तेल दादरी- 14,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,210-2,340 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,280-2,395 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,000-19,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,600 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 9,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 5,100-5,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज 4,850-4,900 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

