एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | हम कहते डंके की चोट पर और सपा कहती दंगे की चोट पर सरकार बनेगी : राजनाथ सिंह

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘‘हम कहते हैं कि डंके की चोट पर हमारी सरकार बनेगी तो समाजवादी पार्टी कहती है कि दंगे की चोट पर हमारी सरकार बनेगी।’’

ताजा खबरें | हम कहते डंके की चोट पर और सपा कहती दंगे की चोट पर सरकार बनेगी : राजनाथ सिंह

लखनऊ, 18 फरवरी रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘‘हम कहते हैं कि डंके की चोट पर हमारी सरकार बनेगी तो समाजवादी पार्टी कहती है कि दंगे की चोट पर हमारी सरकार बनेगी।’’

शुक्रवार को लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र में राज्य के कानून मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रजेश पाठक के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की उपलब्धियां गिनाते हुए सिंह ने कहा कि सब मिलाजुला के हमारा प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह प्रदेश को देखते हैं तो कहते हैं कि मुख्यमंत्री ने करिश्माई काम किया है।

जनसभा में राजनाथ सिंह ने लखनऊ कैंट क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि सुरेश तिवारी अच्‍छे कार्यकर्ता हैं और कई बार विधायक के रूप में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के उप चुनाव में सुरेश तिवारी कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे और पहले भी उन्होंने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। भाजपा ने 2017 में लखनऊ मध्य क्षेत्र से चुनाव जीते ब्रजेश पाठक को इस बार कैंट से उम्मीदवार बना दिया।

इसका जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जो भी राजनीतिक फैसला करती है उसे हर कार्यकर्ता स्वीकार करता है, यह भाजपा का बेमिसाल चरित्र है। उन्होंने कहा कि यह बात मैं इसलिए कह रहा हूं कि हिंदुस्तान की सभी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों को देखिए, हर पार्टी का अपने जीवन में एक-दो या चार बार सीधा विभाजन हुआ है, लेकिन भाजपा हिंदुस्तान की अकेली ऐसी राष्‍ट्रीय पार्टी है जिसका एक बार भी विभाजन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में पद के लिए नहीं, कद बढ़ाने के लिए कोशिश करनी चाहिए। व्यक्ति का कद पद से नहीं उसकी कृतियों से बड़ा होता है। जनसभा को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले समेत कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2022 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).