जरुरी जानकारी | हम पिछले वित्त वर्ष का निर्यात आंकड़ा कायम रखेंगेः गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को भरोसा जताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान वैश्विक व्यापार सुस्त पड़ने के बावजूद भारत पिछले साल के अपने निर्यात आंकड़ों को बरकरार रखने में सफल रहेगा।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को भरोसा जताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान वैश्विक व्यापार सुस्त पड़ने के बावजूद भारत पिछले साल के अपने निर्यात आंकड़ों को बरकरार रखने में सफल रहेगा।

गोयल ने कहा कि भारत का वस्तुओं एवं सेवाओं का निर्यात पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में 776 अरब डॉलर हो गया था। इसके दो साल पहले यह 500 अरब डॉलर रहा था।

गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, "वैश्विक स्तर पर आर्थिक वृद्धि में गिरावट आई है, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार भी नकारात्मक दायरे में है। इस साल अंतरराष्ट्रीय व्यापार में गिरावट आने की आशंका है। उस परिप्रेक्ष्य में हम तेजी से बढ़ने के बाद अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं।"

इसके साथ ही वाणिज्य मंत्री ने उम्मीद जताई कि चालू वित्त वर्ष में भारत अपने पिछले आंकड़ों को बरकरार रख पाएगा।

वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-नवंबर के दौरान देश का उत्पाद निर्यात 6.51 प्रतिशत घटकर 278.8 अरब डॉलर हो गया। आठ महीने की इस अवधि में सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 220.66 अरब डॉलर था।

इसके पहले उन्होंने 'आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024' और ओडीओपी पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत "आयात विरोधी" नहीं है और जहां भी जरूरत हो, कंपनियां सामान आयात कर सकती हैं। उन्होंने कहा, "आत्मनिर्भर भारत का मतलब आयात रोकना नहीं है।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी आम चुनाव से पहले देश की अर्थव्यवस्था के चार लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान