Maharashtra: हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी की कार्रवाई पर कहा
मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को गिरफ्तार किए गए महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि वह झुकेंगे नहीं.
मुंबई, 23 फरवरी : मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को गिरफ्तार किए गए महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि वह झुकेंगे नहीं.
लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे. हम झुकेंगे नहीं.'' सूत्रों ने बताया कि इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल जांच के लिए ले गए. यह भी पढ़ें : UP Elections: EVM के बटन पर गोंद लगाकर पार्टी को फायदा पहुंचाने की कोशिश, FIR दर्ज
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मलिक सुबह करीब आठ बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे, जहां अधिकारियों ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मलिक का बयान दर्ज किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

