जरुरी जानकारी | हम भारत को भरोसेमंद प्रौद्योगिकी साझेदार के रूप में देखते हैं: अमेरिकी वाणिज्य मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका भारत को भरोसेमंद प्रौद्योगिकी साझेदार के रूप में देखता है और वह दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाना चाहता है।

नयी दिल्ली, 10 मार्च अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका भारत को भरोसेमंद प्रौद्योगिकी साझेदार के रूप में देखता है और वह दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाना चाहता है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पिछले दो सालों में कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे भारत व्यापार करने के लिए और भी आकर्षक स्थल बन गया है।

रायमोंडो ने यहां संवाददाताओं से कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार के प्रति कोई नरमी नहीं बरतने जैसे कदमों के कारण भारत और आकर्षक साझेदार बन गया है।

रायमोंडो तीन साल बाद हुए पांचवें भारत-अमेरिका वाणिज्य संवाद के बाद भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा, “हम भारत को भरोसेमंद प्रौद्योगिकी साझेदार के तौर पर देखते हैं और हम भारत के साथ अपनी प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाना चाहते हैं... हम भारत के साथ और करीबी से काम करना चाहते हैं।”

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल के साथ बैठक पर रायमोंडो ने कहा, “हम पारस्परिक राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के लिए साथ कैसे काम कर सकते हैं, इन मुद्दों पर हमने सामान्य चर्चा की।”

इसबीच अमेरिका-भारत वाणिज्य संवाद में हुई घोषणाओं और सेमीकंडक्टर पर समझौतों का स्वागत करते हुए अमेरिका-भारत व्यापार परिषद ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी पहलों में व्यावसायिक सहयोग का नया युग शुरू होगा।

परिषद के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा कि संवाद से अमेरिका-भारत के बीच महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर पहल (आईसीईटी) के क्षेत्र में जारी कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा, “इन कदमों का उद्योग जगत ने स्वागत किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है