देश की खबरें | हम किसी भी तरह की हिंसा के प्रयोग का विरोध करते हैं : विदेश मंत्रालय ने म्यांमा स्थिति पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. म्यांमा में सेना द्वारा एक फरवरी के तख्तापलट के बाद विरोध प्रदर्शन करने वाले नागरिकों पर बल प्रयोग जारी रखने के बीच भारत ने शुक्रवार को किसी भी तरह की हिंसा के प्रयोग की निंदा की और कहा कि वह उस देश में लोकतंत्र की बहाली का पक्षधर है।

नयी दिल्ली, 2 अप्रैल म्यांमा में सेना द्वारा एक फरवरी के तख्तापलट के बाद विरोध प्रदर्शन करने वाले नागरिकों पर बल प्रयोग जारी रखने के बीच भारत ने शुक्रवार को किसी भी तरह की हिंसा के प्रयोग की निंदा की और कहा कि वह उस देश में लोकतंत्र की बहाली का पक्षधर है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आनलाइन सप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि भारत ने राजनीतिक कैदियों की रिहाई की अपील की है और 10 देशों के समूह आसियान के प्रयासों सहित वर्तमान स्थिति के समाधान के प्रयासों का समर्थन किया है ।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम किसी तरह की हिंसा के प्रयोग की निंदा करते हैं । हम समझते हैं कि कानून का शासन स्थापित होना चाहिए । हम म्यांमा में लोकतंत्र की बहाली के पक्षधर हैं । ’’

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत, म्यांमा के लोगों को भारत-म्यांमा सीमा से अपनी ओर आने की अनुमति देगा, बागची ने कहा कि इस स्थिति से कानून और मानवीय दृष्टिकोण, दोनों आधार पर निपटा जायेगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘ जहां तक सीमा पार करने का संबंध है, हम इस स्थिति से अपने कानून और मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर निपटेंगे।’’

गौरतलब है कि म्यांमा में सेना द्वारा एक फरवरी को तख्तापलट के बाद जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है। तख्तापलट के बाद नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी की नेता आंग सान सू च्यी सहित देश में महत्वपूर्ण नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। विरोध प्रदर्शन के खिलाफ म्यांमा प्रशासन के बल प्रयोग में काफी लोग मारे गए हैं ।

बागची ने कहा कि भारत सरकार इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय वार्ताकारों एवं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से सम्पर्क में हैं ताकि देश संतुलित एवं रचनात्मक भूमिका निभा सके ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\