खेल की खबरें | हम हर मैच में कभी हार मत मानो के रवैये के साथ उतरे : वार्नर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि ‘कभी हार मत मानो’ के रवैये के कारण ही उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही।

शारजाह, चार नवंबर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि ‘कभी हार मत मानो’ के रवैये के कारण ही उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही।

सनराइजर्स ने अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज मुंबई इंडियन्स के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में 10 विकेट की शानदार जीत से प्लेऑफ में जगह बनायी। वार्नर ने नाबाद 85 और ऋद्धिमान साहा ने नाबाद 58 रन बनाये। इन दोनों ने 151 रन जोड़कर मैच को एकतरफा बना दिया।

यह भी पढ़े | SRH vs MI IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से मात देकर प्लेऑफ में पहुंचा.

वार्नर ने मैच के बाद कहा, ‘‘किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार के बाद अब अच्छा लग रहा है। उन्होंने (मुंबई) अपने कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया लेकिन इस मैदान पर उन्हें 150 रन पर रोकना शानदार था। गेंदबाजों को काफी श्रेय जाता है। शाहबाज नदीम ने शानदार गेंदबाजी की। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद हम सहजता से बल्लेबाजी करना चाहते थे और इससे अच्छा लग रहा था। ’’

यह भी पढ़े | SRH vs MI IPL Match 2020: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य.

सनराइजर्स की यह लगातार तीसरी जीत है। उसको प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये इन तीनों मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी थी।

वार्नर ने कहा, ‘‘हमने कभी हार मत मानो का रवैया अपनाया और हम हर मैच में इसी सोच के साथ उतरे। हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गये थे लेकिन उनकी भावनाएं हमारे साथ की और हम उनके लिये जीत दर्ज करना चाहते थे। अगर हम अगले मैचों में ऐसा ही प्रदर्शन करते हैं और यही लय बनाये रखते हैं तो हमें वास्तव में बहुत खुशी होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 2016 को ध्यान में रखा जब हम इसी तरह की स्थिति में थे। तब हमें खिताब जीतने के लिये हर मैच जीतना था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\