देश की खबरें | दशक पुराने सीरियाई संघर्ष के शांतिपूर्ण एवं समग्र समाधान की उम्मीद करते हैं : भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने उम्मीद जतायी कि दशकों पुराने सीरियाई संघर्ष का सभी पक्षों को शामिल करते हुए सीरिया नीत वार्ता के जरिये शांतिपूर्ण और समग्र समाधान निकलेगा ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार सितंबर भारत ने उम्मीद जतायी कि दशकों पुराने सीरियाई संघर्ष का सभी पक्षों को शामिल करते हुए सीरिया नीत वार्ता के जरिये शांतिपूर्ण और समग्र समाधान निकलेगा ।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सीरिया के विदेश मामलों के उप मंत्री फैसल मेकदाद के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही ।

यह भी पढ़े | Assam: 30 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्णा ने दी जानकारी.

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, बृहस्पतिवार को डिजिटल माध्यम से आयोजित बैठक में सीरिया और इस क्षेत्र की उभरती स्थिति को लेकर मेकदाद के मूल्यांकन के लिये धन्यवाद देते हुए मुरलीधरन ने कहा कि भारत उम्मीद करता है कि दशक पुराने सीरियाई संघर्ष का सभी पक्षों को शामिल करते हुए सीरिया नीत और सीरिया के नेतृत्व वाली वार्ता के जरिये शांतिपूर्ण और समग्र समाधान निकलेगा ।

उन्होंने कहा कि इसमें सभी पक्षों को शामिल करते हुए सीरिया के लोगों की वाजिब आकांक्षाओं को ध्यान में रखा जायेगा और देश की एकता, सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का संरक्षण किया जायेगा ।

यह भी पढ़े | Anil Deshmukh on Kangana Ranaut: कंगना रनौत के बयान पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का पलटवार, कहा-उन्हें मुंबई में रहने का कोई हक नहीं.

गौरतलब है कि मानवाधिकार समूहों के अनुसार, सीरिया में करीब नौ वर्षो के गृह युद्ध के दौरान नागरिकों सहित हजारों लोगों की मौत हुई है ।

मंत्रालय के अनुसार, मेकदाद ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के दौरान जुलाई 2020 में समय पर 10 मिट्रिक टन दवा उपलब्ध कराने, साथ ही स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम के तहत सीरिया को 1000 छात्रवृत्ति देने के लिये भी धन्यवाद दिया ।

गौरतलब है कि साल 2011 में संघर्ष शुरू होने के बाद से भारत सरकार ने सीरिया की सरकार को मानवीय सहायता के तौर पर 1.2 करोड़ डालर पहले ही उपलब्ध कराये हैं । भारत ने वहां बायो टेक पार्क और आईटी सेंटर स्थापित किया है और इस्पात और बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं के लिये 26.5 करोड़ डालर की रिण सुविधा प्रदान की है।

विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने मेकदाद को कोविड-19 से उत्पन्न आर्थिक और सामाजिक तथा स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिये भारत सरकार की ओर से उठाये गए कदमों की जानकारी दी ।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत द्वारा टीके के शोध और विकास की दिशा में हुई प्रगति के बारे में भी संक्षिप्त चर्चा हुई ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े