खेल की खबरें | हमें गलतियों से बचना होगा : दीप्ति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पांच टी20 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से नौ विकेट से हार के बाद कहा कि उनकी टीम को अपनी ‘मूर्खतापूर्ण गलतियों’ के कारण मैच गंवान पड़ा।
नवी मुंबई, 10 दिसंबर भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पांच टी20 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से नौ विकेट से हार के बाद कहा कि उनकी टीम को अपनी ‘मूर्खतापूर्ण गलतियों’ के कारण मैच गंवान पड़ा।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन उसका क्षेत्ररक्षण बेहद खराब रहा। राधा यादव ने बेथ मूनी को जीवनदान दिया जिसका फायदा उठाकर इस ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज में 57 गेंदों पर 89 रन की मैच विजेता पारी खेली।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 172 रन बनाए थे जिसने दीप्ति ने 15 गेंदों पर नाबाद 36 रन का योगदान दिया था।
दीप्ति ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा,‘‘ हमने अच्छा स्कोर बनाया था लेकिन मुझे लगता है कि हम क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। हमने कुछ ढीली गेंदबाजी भी की। हमें श्रृंखला में वापसी करने के लिए मूर्खतापूर्ण गलतियों से बचना होगा।’’
उन्होंने कहा,‘‘ लेकिन जीत और हार खेल का हिस्सा है। हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सामान्य रवैया अपनाया और हम अनुकूल परिणाम हासिल करना चाहते थे। हमें अपनी रणनीति को अच्छी तरह से लागू करने की जरूरत है। ’’
इस भारतीय ऑलराउंडर ने हालांकि हार के लिए ओस को दोषी नहीं ठहराया।
दीप्ति नहीं कहा,‘‘ओस पड़ रही थी और सात आठ ओवर के बाद उसका प्रभाव दिखने लग गया था लेकिन यह बहाना नहीं हो सकता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

