खेल की खबरें | हमने संतोष ट्राफी को सऊदी अरब में लाने का उद्देश्य हासिल कर लिया: एआईएफएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को कहा कि उसने संतोष ट्राफी को सऊदी अरब लाने का अपना उद्देश्य हासिल कर लिया है लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि यह जरूरी नहीं है कि इस घरेलू टूर्नामेंट को अगले साल फिर यहीं आयोजित किया जायेगा।

रियाद, चार मार्च अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को कहा कि उसने संतोष ट्राफी को सऊदी अरब लाने का अपना उद्देश्य हासिल कर लिया है लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि यह जरूरी नहीं है कि इस घरेलू टूर्नामेंट को अगले साल फिर यहीं आयोजित किया जायेगा।

संतोष ट्राफी के लिये राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल, तीसरे स्थान का मैच और फाइनल टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार सऊदी अरब में खेला जा रहा है।

सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ द्वारा किंग फहद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टूर्नामेंट के अंतिम मैचों की मेजबानी की जा रही है।

एआईएफएफ के महासचिव शाजी प्रभाकरण ने कहा, ‘‘हम संतोष ट्राफी को हमारी प्रतिष्ठित और प्रमुख प्रतियोगिताओं में से एक के तौर पर प्रस्तुत करना चाहते थे। हमारा उद्देश्य उस स्तर को उठाना था। कुल मिलाकर एआईएफएफ की ओर से हमने संतोष ट्राफी को विदेश में लाने का उद्देश्य हासिल कर लिया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसने उम्मीद की थी कि मेघालय और कर्नाटक फाइनल खेलेंगे। यह अच्छा है क्योंकि इतने साल (54) के बाद कोई नया चैम्पियन निकलेगा। ’’

प्रभाकरण ने कहा, ‘‘अब हम पर इसी तरह की उम्मीदों को उठाने का दबाव होगा। अब इस स्तर को बरकरार रखना हमारे ऊपर है। एक तरह से यह हमारे लिये अच्छा ही है। ’’

अगले सत्र में भी टूर्नामेंट सऊदी अरब में कराया जायेगा तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ से हमारा गठजोड़ सिर्फ संतोष ट्राफी तक ही सीमित नहीं है, हमने जिस समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किये, उसमें फुटबॉल के कई पहलू शामिल थे जिसमें से संतोष ट्राफी को यहां कराना एक था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान