एजेंसी न्यूज

लापता अमेरिका ठेकेदार हमारे पास नहीं हैः तालिबान

दूसरे तालिबानी नेता ने कहा कि तालिबान ने "आधिकारिक और गैर आधिकारिक तौर" पर अमेरिकी अधिकारियों को बताया दिया है कि फ्रेरिच्स उनके कब्जे में नहीं है।

लापता अमेरिका ठेकेदार हमारे पास नहीं हैः तालिबान

तालिबान के राजनीतिक प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने रविवार को एसोसिएटिड प्रेस को भेजे एक संदेश में कहा, "हमारे पास लापता अमेरिकी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। "

दूसरे तालिबानी नेता ने कहा कि तालिबान ने "आधिकारिक और गैर आधिकारिक तौर" पर अमेरिकी अधिकारियों को बताया दिया है कि फ्रेरिच्स उनके कब्जे में नहीं है।

अमेरिकी शांति दूत ज़लमय खलीलज़ाद ने कतर में इस हफ्ते हुई बैठक में फ्रेरिच्स की रिहाई की मांग की थी। कतर में तालिबान का राजनीतिक दफ्तर है।

खलीलज़ाद वही दूत हैं जिन्होंने फरवरी में तालिबान और अमेरिका के बीच हुए शांति समझौते के लिए बातचीत की थी। इसके तहत अमेरिका और नाटो देश दशकों से चल रही जंग को खत्म करने के लिए अपने सैनिक वापस बुलाएंगे।

अफगानिस्तान के काबुल में स्थित अमेरिकी दूतावास से शनिवार देर रात जारी एक बयान में, खलीलज़ाद ने फ्रेरिच्स का पता लगाने में पाकिस्तान की मदद मांगी है। वह शुक्रवार को कतर से इस्लामाबाद पहुंचे थे। इसके बाद अफगानिस्तान में स्थायी शांति के लिए भारत जाएंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).