एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | हमें ‘विरासत टैक्स’ लगाने वाली सरकार, पार्टी नहीं चाहिए: योगी आदित्यनाथ

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसका ‘विरासत टैक्स’ औरंगजेब के समय का जजिया कर है और इस तरह का कर लगाने वाली सरकार, पार्टी हमें नहीं चाहिए।

ताजा खबरें | हमें ‘विरासत टैक्स’ लगाने वाली सरकार, पार्टी नहीं चाहिए: योगी आदित्यनाथ

बेतिया, 23 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसका ‘विरासत टैक्स’ औरंगजेब के समय का जजिया कर है और इस तरह का कर लगाने वाली सरकार, पार्टी हमें नहीं चाहिए।

बिहार के पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) देश का सम्मान बढ़ा रहे हैं। देश की रक्षा, समृद्धि, विकास, विरासत और गरीब कल्याण के लिए काम कर रहे हैं वहीं कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन का मकसद सत्ता हासिल करना और लूटना है।’’

उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से सवाल करते हुए कहा, ‘‘क्या आप इन्हें लूटने की आजादी देंगे? कतई नहीं देना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) और भाजपा की सरकार ने बिहार को जिस अराजकता से उबारा है आज राज्य को उस ओर नहीं जाने देना है।’’

आदित्यनाथ ने राजग के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘घोषणापत्र देखिए मोदी जी ने कहा है कि आत्मनिर्भर विकसित भारत बनाएंगे लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगी क्या कहते हैं सभी अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण मुस्लिमों को दे देना चाहिए। क्या ऐसा होना चाहिए?’’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘और दूसरी खतरनाक बात है... राहुल गांधी ने कहा मैं हरेक परिवार की संपत्ति का सर्वेक्षण कराऊंगा और उस पर ‘विरासत टैक्स’ लगाऊंगा। इसका मतलब है कि आपके पूर्वजों की संपत्ति में से आधी ये लोग ले लेंगे और उसे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत में आये घुसपैठियों को दे देंगे।’’

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘आपका दो कमरों घर है जो आपके पूर्वजों ने दिया। ये आपको उस घर के एक कमरे में ही रहने देंगे और एक कमरा जबरदस्ती किसी मुस्लिम को दे देंगे। क्या आप इसे स्वीकार करोगे?’’

उन्होंने कहा, ‘‘लगता है कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।’’

योगी ने कहा, ‘‘विरासत कर वही है जो औरंगजेब के समय में जजिया कर था और हिंदुओं पर लगाया था। हमें जजिया कर वाली सरकार, पार्टी नहीं चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).