एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मंगोलिया के खिलाफ हम और अधिक गोल कर सकते थे: स्टिमक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.   मुख्य कोच इगोर स्टिमक इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल में भारत के विजयी शुरुआत से संतुष्ट हैं लेकिन उन्होंने खिलाड़ियों के द्वारा गोल के मौके गंवाने पर अफसोस जताते हुए कहा कि वे मंगोलिया के खिलाफ और बड़ी जीत दर्ज कर सकते थे। भारत ने मंगोलिया पर 2-0 की जीत के साथ शुक्रवार को अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

खेल की खबरें | मंगोलिया के खिलाफ हम और अधिक गोल कर सकते थे: स्टिमक

भुवनेश्वर, 10 जून   मुख्य कोच इगोर स्टिमक इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल में भारत के विजयी शुरुआत से संतुष्ट हैं लेकिन उन्होंने खिलाड़ियों के द्वारा गोल के मौके गंवाने पर अफसोस जताते हुए कहा कि वे मंगोलिया के खिलाफ और बड़ी जीत दर्ज कर सकते थे। भारत ने मंगोलिया पर 2-0 की जीत के साथ शुक्रवार को अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

भारतीय टीम पहली बार मंगोलिया के खिलाफ खेल रही थी। सहल अब्दुल समद ने शुक्रवार को यहां दूसरे मिनट में भी भारतीय टीम का खाता खोला जबकि 14 वें मिनट में लल्लिंजुआला छांगटे के गोल से टीम ने अपनी बढ़त दोगुनी की।

भारत को इसके बाद भी मैच में कई बार गोल करने का मौका मिला लेकिन खिलाड़ी इसे भुनाने में विफल रहे।

स्टिमक ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम अपने प्रदर्शन से खुश हैं। खिलाड़ियों ने मैदान पर गेंद को पास करने, मौके बनाने और गोल करने का लुत्फ उठाया।

स्टिमक ने कहा, ‘‘ मुझे हालांकि इस बात से थोड़ी निराशा है कि हम कई मौका मिलने के बावजूद अधिक गोल नहीं कर सके।’’

भारतीय टीम के लिए यह घरेलू मैदान पर लगातार छठी जीत है। टीम अपने अगले मुकाबले में जब वनुआतु के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश फाइनल में जगह पक्की करने पर होगी।

कोच ने कहा, ‘‘ इस महीने और भी कई मैच खेलने है। यह मजबूत टीम बनाने के लिए अच्छा टूर्नामेंट है। मुझे उम्मीद है कि हमारी कड़ी मेहनत रंग लाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इतनी गर्मी और उमस में खेलना आसान नहीं है, लेकिन हमारे खिलाड़ियों को कोई शिकायत नहीं है। मुझे उन पर बहुत गर्व है और उम्मीद है कि वे चोटिल होने से बचे रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).