एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | हम और बेहतर तरीके से लक्ष्य हासिल कर सकते थे: बाबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टी20 विश्व कप में पहली जीत दर्ज करके राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि नीदरलैंड के खिलाफ छोटे लक्ष्य को और बेहतर तरीके से हासिल किया जा सकता था।

खेल की खबरें | हम और बेहतर तरीके से लक्ष्य हासिल कर सकते थे: बाबर

पर्थ, 30 अक्टूबर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टी20 विश्व कप में पहली जीत दर्ज करके राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि नीदरलैंड के खिलाफ छोटे लक्ष्य को और बेहतर तरीके से हासिल किया जा सकता था।

पाकिस्तान ने नीदरलैंड को नौ विकेट पर 91 रन पर रोक दिया था लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसने चार विकेट गंवाए।

आजम ने मैच के बाद कहा,‘‘ मैं बहुत खुश हूं। टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि लेंथ महत्वपूर्ण है। हमें अच्छी लेंथ से गेंदबाजी करने की जरूरत थी क्योंकि पिच में तेजी और उछाल थी। हर किसी ने रणनीति के अनुसार काम किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे विचार में हम इससे बेहतर तरीके से लक्ष्य हासिल कर सकते थे लेकिन जीत से हमेशा आपका मनोबल बढ़ता है। हम इस मैच के सकारात्मक पहलुओं के साथ अगले मैच में उतरेंगे।’’

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने पहले बल्लेबाजी करने के अपने फैसले को सही ठहराया।

उन्होंने कहा,‘‘ वह सही फैसला था। हमने पूरे टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी नहीं की थी। हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हम लगातार गेंद को सीमा रेखा तक नहीं पहुंचा पाए। गेंदबाजों ने अच्छा प्रयास किया लेकिन 90 रन का स्कोर पर्याप्त नहीं था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2022 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).