खेल की खबरें | बांग्लादेश के खिलाफ मैच नहीं जीतने के लिए हम खुद दोषी : स्टिमक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने सैफ चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर पाने के लिये टीम को दोषी ठहराया ।
माले, पांच अक्टूबर भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने सैफ चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर पाने के लिये टीम को दोषी ठहराया ।
भारत को सोमवार को यहां बांग्लादेश की 10 सदस्यीय टीम ने 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।
टूर्नामेंट में भारत के पहले मैच के बारे में स्टिमक ने कहा, ‘‘सब कुछ हमारे नियंत्रण में था, हम मैच में हावी थे। हम 1-0 से आगे थे और मैदान पर हमारे पास एक खिलाड़ी अधिक था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन इन सबके बावजूद हमने अनावश्यक गलतियाँ की और विरोधी टीम को आसान पास देना शुरू कर दिया। अगर आप अपने प्रतिद्वंद्वी को मौका देते है तो उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा और चीजें ऐसे ही खत्म होगी। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘ कई परिस्थितियों में अपने अनुभव का सही इस्तेमाल नहीं करने का खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। यह अनुभवी भारतीय टीम है। मैं इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करता हूं।’’
भारतीय टीम गुरुवार को अपने अगले मैच में श्रीलंका का सामना करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

