देश की खबरें | हम अभी भी पितृसत्ता के साथ संघर्ष कर रहे हैं: भारत में स्वीडन के राजदूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में स्वीडन के राजदूत क्लास मोलिन ने कहा कि दुनिया भर में लैंगिक समानता का प्रतीक स्वीडन अभी भी ‘पितृसत्ता, मानदंडों और मूल्यों (वैल्यू)’ से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ‘‘हमारी सोच के विपरित विभिन्न देश लगभग एक जैसे हैं।’’

नयी दिल्ली, 26 मार्च भारत में स्वीडन के राजदूत क्लास मोलिन ने कहा कि दुनिया भर में लैंगिक समानता का प्रतीक स्वीडन अभी भी ‘पितृसत्ता, मानदंडों और मूल्यों (वैल्यू)’ से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ‘‘हमारी सोच के विपरित विभिन्न देश लगभग एक जैसे हैं।’’

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत यूगो एस्तुतो ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दुनिया अभी तक वास्तविक समानता तक नहीं पहुंची है। उन्होंने स्वीडन को, पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में यूरोप द्वारा की गई प्रगति का एक ‘‘उत्कृष्ट उदाहरण’’ बताया।

स्वीडन ने 10 मार्च को एस्टोनिया से यूरोपीय संघ के ‘जेंडर चैंपियन’ का चक्रीय आधार पर छह महीने के लिए नेतृत्व संभाला। यह एक वैश्विक पहल है जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त करने तथा उन्हें पूर्ण मानवाधिकार प्रदान करने को बढ़ावा देना है।

इस पहल के तहत किसी देश को छह महीने की अवधि के लिए इस दिशा में जोर शोर से काम करना होता है।

स्वीडन ने 1974 में मातृत्व अवकाश का नाम बदलकर इसे अभिभावक अवकाश कर दिया। लगभग एक दशक पहले स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक हाई स्कूल ने महिलाओं, पुरुषों और अन्य के लिए तीन शौचालयों का चलन शुरू किया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या लैंगिक असमानता के मामले में भारत और स्वीडन के बीच कोई समानता है, मोलिन ने कहा, ‘‘सिर्फ भारत और स्वीडन ही नहीं... जितना हम सोचते हैं उससे कहीं अधिक और भी देश पारंपरिक और कुछ मायने में एक जैसे हैं।’’

मोलिन ने पीटीआई- से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से इससे जूझ रहे हैं और अभी भी पारंपरिक मानदंडों से जूझ रहे हैं जो हमारे हित में नहीं हैं। मूल रूप से, नैतिकता की बातें करना आसान है, लेकिन हम अभी भी पितृसत्ता, मानदंडों और मूल्यों के साथ संघर्ष कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\