देश की खबरें | पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद बंद कर दे तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि अगर पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद बंद कर दे तो भारत उसके साथ बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है।

बनिहाल (जम्मू-कश्मीर), आठ सितंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि अगर पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद बंद कर दे तो भारत उसके साथ बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है।

रामबन जिले के बनिहाल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मोहम्मद सलीम भट के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को लोगों की परेशानी दूर करने और क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिए हटाया गया।

सिंह ने रैली में कहा, ‘‘पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे। कौन पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारना नहीं चाहेगा? क्योंकि मैं इस वास्तविकता को जानता हूं कि आप अपने मित्र को बदल सकते हैं, लेकिन अपने पड़ोसी को नहीं। हम पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं, लेकिन सबसे पहले उन्हें आतंकवाद को रोकना होगा।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि जब पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद कर देगा, तो भारत उसके साथ बातचीत शुरू करेगा।

सिंह ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की चपेट में आने वालों में 85 प्रतिशत मुसलमान थे। कश्मीर में आतंकवादी घटनाएं आम बात थी। क्या आतंकवादी घटनाओं में हिंदू मारे जा रहे थे? मैं गृह मंत्री रह चुका हूं और मुझे पता है कि आतंकवादी घटनाओं में सबसे अधिक मुसलमानों की जान गई।’’

इससे पहले, रक्षा मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह ठाकुर के समर्थन में निकटवर्ती रामबन में एक चुनावी रैली में कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में 40,000 से अधिक लोगों की जान चली गई।

भाजपा के भट का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री विकार रसूल वानी से है, जो बनिहाल सीट से जीत की हैट्रिक बनाने की कोशिश में हैं। भट को नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद शाहीन और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के इम्तियाज शान से भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\