एजेंसी न्यूज

रीड के मार्गदर्शन में हम अधिक आक्रामक खेल रहे हैं : गुरिंदर

गुरिंदर ने कहा ,‘‘ मुख्य कोच रीड को हमसे जुड़े एक साल से अधिक हो गया । उनके आने से जो फर्क पड़ा, वह देख सकते हैं । हम अब आक्रामक हॉकी खेल रहे हैं और गोल करने के अधिक मौके बना रहे हैं ।’’

रीड के मार्गदर्शन में हम अधिक आक्रामक खेल रहे हैं : गुरिंदर

बेंगलुरू, छह मई डिफेंडर गुरिंदर सिंह का मानना है कि भारतीय टीम मुख्य कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में आक्रामक हॉकी खेल रही है और इससे गोल करने के अधिक मौके बन रहे हैं ।

गुरिंदर ने कहा ,‘‘ मुख्य कोच रीड को हमसे जुड़े एक साल से अधिक हो गया । उनके आने से जो फर्क पड़ा, वह देख सकते हैं । हम अब आक्रामक हॉकी खेल रहे हैं और गोल करने के अधिक मौके बना रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा कि रीड हर खिलाड़ी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और टीम रणनीति पर पूरा फोकस है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हर खिलाड़ी के व्यक्तिगत खेल में सुधार के साथ वह टीम रणनीति पर पूरा फोकस कर रहे हैं । ओलंपिक क्वालीफायर के बाद अगले टूर्नामेंट में काफी समय है लिहाजा उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पूरा समय देकर उनके खेल में निखार लाने की पूरी कोशिश की है ।’’

टीम से भीतर बाहर होते रहे गुरिंदर ने कहा कि उनका लक्ष्य ओलंपिक टीम में जगह बनाना है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं ओलंपिक टीम में जगह पाने के लिये काफी मेहनत कर रहा हूं । खुद को फिट रखना इस लॉकडाउन में मेरी प्राथमिकता रही है । मेरा बचपन से सपना भारत के लिये ओलंपिक खेलने का रहा है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).