एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हम राजनीतिक चुनौतियों से नहीं डरते: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के लिए अनुचित और अलोकतांत्रिक तरीके अपनाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि ‘‘हम राजनीतिक चुनौतियों से नहीं डरते।’’

देश की खबरें | हम राजनीतिक चुनौतियों से नहीं डरते: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला, 10 मार्च हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के लिए अनुचित और अलोकतांत्रिक तरीके अपनाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि ‘‘हम राजनीतिक चुनौतियों से नहीं डरते।’’

विधानसभा क्षेत्र में 186 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद सोलन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा, ‘‘हम राजनीतिक चुनौतियों से डरते नहीं हैं। हम हर चुनौती का दृढ़ता से सामना करेंगे और 2032 तक आत्मनिर्भर हिमाचल के सपने को साकार करेंगे।’’

एक बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि कुछ लोग करदाताओं की मेहनत की गाढ़ी कमाई, और बुरी ताकत का इस्तेमाल लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार को गिराने के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां हिमाचल प्रदेश सरकार का ध्यान पूरी तरह से राज्य को सतत विकास के पथ पर आगे ले जाने पर है, वहीं भाजपा ने सरकार को कमजोर करने के लिए अनुचित और अलोकतांत्रिक तरीके अपनाने पर ध्यान केंद्रित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाकर सरकार भ्रष्ट आचरण पर अंकुश लगाने में सफल रही है और राज्य के संसाधनों का इस्तेमाल नागरिकों के कल्याण और राज्य के समग्र विकास के लिए किया जा रहा है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और सोलन के विधायक धनी राम शांडिल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए की गई पहल का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार नवीन उपायों को अपनाकर ‘‘व्यवस्था परिवर्तन’’ ला रही है।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश को प्रगति पथ पर अग्रसर बनाए रखने के लिए सतत एवं सार्थक प्रयासों की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).