Russia Ukraine War: रूस की ओर चीन के झुकाव को लेकर हम बेहद चिंतित हैं: अमेरिकी अधिकारी

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रोम में चीन के अपने समकक्ष यांग जिएची के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंध तथा यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध सहित कई मुद्दों पर चर्चा की.

(Photo Credit : Twitter)

वाशिंगटन, 15 मार्च : अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रोम में चीन के अपने समकक्ष यांग जिएची के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंध तथा यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध सहित कई मुद्दों पर चर्चा की. व्हाइट हाउस ने बताया कि क्वाड शिखर सम्मेलन के दो हफ्ते बाद और मौजूदा यूक्रेनी संकट के बीच दोनों अधिकारियों के बीच यह मुलाकात हुई है. प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ मौजूदा परिस्थिति में, रूस की ओर चीन के झुकाव को लेकर हम बेहद चिंतित हैं.’’साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने उन चिंताओं तथा कुछ कदमों के संभावित प्रभावों एवं परिणामों के बारे में प्रत्यक्ष रूप से बातचीत की.

यह पूर्व निर्धारित बैठक रोम में सात घंटे तक चली. अधिकारी ने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर गहन चर्चा हुई. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान सुलिवन ने यांग जिएची को अमेरिका और उसके सहयोगियों तथा भागीदारों की एकता, खासकर अपने यूरोपीय तथा नाटो सहयोगियों के साथ अभूतपूर्व समन्वय और रूस के खिलाफ कार्रवाई के लिए एशिया प्रशांत सहयोगियों के योगदान के बारे में जानकारी दी. यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War: कीव के पास रूस का हमला बढ़ा, सहायता काफिले को रोका गया

अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन्होंने रूस और यूक्रेन के मसले पर व्यापक बातचीत की और इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने उन्हें बताया कि हम अभी कहां हैं, हम यहां तक कैसे पहुंचे,और हम आगे क्या खतरे देख रहे हैं.’’ उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों ने संकट और रणनीतिक जोखिमों से निपटने के तरीकों पर भी चर्चा की. इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पिछले साल नवंबर में दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा को संतुलित करने को लेकर चर्चा की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड