एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हम सभी को आप पर गर्व है: डिविलियर्स ने 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए कोहली को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को उनके 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले बधाई दी है।

देश की खबरें | हम सभी को आप पर गर्व है: डिविलियर्स ने 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए कोहली को बधाई दी

नयी दिल्ली, 28 अगस्त दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को उनके 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले बधाई दी है।

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार का मैच कोहली का 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय होगा, जिससे वह तीनों प्रारूपों में मैचों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

कोहली ने अब तक 102 टेस्ट और 262 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा ट्विटर पर जारी किए गए वीडियो में डिविलियर्स ने कहा, ‘‘ मैं अपने बहुत अच्छे दोस्त विराट कोहली को तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बनने पर बधाई देना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ क्या शानदार उपलब्धि है, विराट। हम सभी को आप पर बहुत गर्व है। आपके 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए शुभकामनाएं। हम आपको देखते रहेंगे।’’

तैंतीस साल के कोहली पिछले कुछ वर्षों से खेल के मैदान में खराब दौर से गुजर रहे हैं। वह एक महीने के लंबे ब्रेक (विश्राम) के बाद वापसी कर रहे हैं।

डिविलियर्स और कोहली ने लंबे समय तक इंडियन प्रीमियर लीग टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का एक साथ प्रतिनिधित्व किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).