खेल की खबरें | हम 25 . 30 रन पीछे रह गए : विलियमसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के हाथों आईपीएल के मैच में आठ विकेट से मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम अच्छी शुरूआत नहीं कर सकी और 25 . 30 रन पीछे रह गई ।

दुबई, 22 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स के हाथों आईपीएल के मैच में आठ विकेट से मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम अच्छी शुरूआत नहीं कर सकी और 25 . 30 रन पीछे रह गई ।

हैदराबाद को नौ विकेट पर 134 के स्कोर पर रोकने के बाद दिल्ली ने 13 गेंद बाकी रहते दो विकेट पर 139 रन बनाये ।

विलियमसन ने कहा ,‘‘ हमें वैसी शुरूआत नहीं मिली, जैसी मिलनी चाहिये थी । आखिर में कुछ अच्छी बल्लेबाजी हुई लेकिन हम 25 . 30 रन पीछे रह गए । यह शर्मनाक है लेकिन हमें आगे बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दिल्ली ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया और हमें दबाव में रखा । आज का दिन हमारा नहीं था । हमें क्रिकेट पर फोकस करके आगे अच्छा खेलना होगा ।’’

वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की ‘आरेंज कैप’ हासिल करने वाले बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा ,‘‘ मुझे बल्लेबाजी करने और यह कैप पहनने में मजा आता है । पिच के हिसाब से बल्लेबाजी की और पावरप्ले में तेजी से खेलने की कोशिश की । मुझे टीम के लिये योगदान देना अच्छा लगता है ।’’

अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ कैगिसो रबाडा और एनरिच नोर्किया शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं । नोर्किया काफी परिपक्व गेंदबाज हो गए हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\