देश की खबरें | वायनाड: भूस्खलन पीड़ितों ने पुनर्वास में देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पर्वतीय जिले वायनाड में जुलाई 2024 में हुई भूस्खलन की घटना के पीड़ितों के पुनर्वास में कथित देरी की निंदा करते हुए इसके विरोध में जिले के चूरलमाला में जुलूस निकाल रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा रोके जाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी।

वायनाड (केरल), 23 फरवरी केरल के पर्वतीय जिले वायनाड में जुलाई 2024 में हुई भूस्खलन की घटना के पीड़ितों के पुनर्वास में कथित देरी की निंदा करते हुए इसके विरोध में जिले के चूरलमाला में जुलूस निकाल रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा रोके जाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी।

प्रदर्शनकारियों द्वारा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में अस्थायी झोपड़ियों के निर्माण के बाद सुबह नौ बजे प्रदर्शन शुरू हुआ। टीवी चैनलों पर प्रसारित दृश्य के अनुसार, इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चूरलमाला के बेली ब्रिज तक जुलूस निकाला जिसे पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया।

‘जन शब्दम एक्शन कमेटी’ के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया।

पुलिस ने भूस्खलन प्रभावित इलाके में विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई।

इस बीच, जनकीय एक्शन समिति (पीपल्स एक्शन कमेटी) ने सोमवार को वायनाड जिला कलेक्टरेट के सामने अनशन करने की घोषणा की।

प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार से शीघ्र पुनर्वास और उन्हें प्रदान की गई 2178 वर्ग फुट भूमि के अतिरिक्त एक व्यापक राहत पैकेज की मांग कर रहे हैं।

टीवी चैनलों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

राज्य सरकार द्वारा चूरलमाला-मुंडक्कई भूस्खलन पुनर्वास योजना की दूसरी सूची जारी की गई है जिसमें 81 परिवारों के नाम जोड़े गए हैं। अब पुनर्वास सूची में कुल 323 परिवार शामिल हो चुके हैं।

केरल सरकार पहले ही भूस्खलन पीड़ितों के लिए एक व्यापक पुनर्वास परियोजना को मंजूरी दे चुकी है।

इस परियोजना में दो टाउनशिप स्थापित करने की योजना है जिससे प्रभावित परिवारों को सुरक्षित और स्थायी आवास मिल सके।

वायनाड के मुंडक्कई और चूरलमाला क्षेत्र में 30 जुलाई 2024 को हुए भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हुए थे। इस आपदा ने इन दोनों क्षेत्रों को लगभग पूरी तरह से तबाह कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\