देश की खबरें | नगालैंड में 'वाटरशेड यात्रा' का आरंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में भूमि और जल संसाधन के टिकाऊ प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए ‘वाटरशेड यात्रा’ शुरू की गई है।

कोहिमा, छह फरवरी नगालैंड में भूमि और जल संसाधन के टिकाऊ प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए ‘वाटरशेड यात्रा’ शुरू की गई है।

जल प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों को प्रोत्साहित करने, जल सुरक्षा में सुधार, कृषि उपज बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से बुधवार को इस यात्रा की शुरुआत की गई।

यह यात्रा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0) के तहत संचालित वाटरशेड विकास गतिविधियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की पहल है।

वाटरशेड यात्रा की शुरुआत के मौके पर भूमि संसाधन मामलों के सलाहकार और विधायक जी इकुतो झिमोमी ने इस पहल की सराहना की तथा पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त प्रयास के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने समुदाय-आधारित वाटरशेड प्रबंधन परियोजनाओं का समर्थन करने और ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

झिमोमी ने कहा, "यह जन संपर्क कार्यक्रम भूमि और जल संसाधनों का सतत इस्तेमाल सुनिश्चित करेगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा।"

भूमि संसाधन के निदेशक अल्बर्ट नगुली ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में नगालैंड की विशिष्ट पारिस्थितिक परिस्थितियों के संदर्भ में वाटरशेड यात्रा की प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

उन्होंने प्रत्येक नागरिक से प्राकृतिक संसाधनों के टिकाऊ प्रबंधन के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

वाटरशेड यात्रा के तहत जल संचयन के लिए ‘परकोलेशन टैंक’ और चेक डैम के निर्माण सहित कई अन्य पहल शामिल है। इसके अलावा, 'वाटरशेड महोत्सव' आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

'वाटरशेड की पंचायत' के माध्यम से समुदायों को वाटरशेड नीतियों के निर्माण और कार्यान्वयन की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें