देश की खबरें | मानसून की शुरुआत के साथ पटना में कई स्थानों पर जलजमाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना में मानसून की शुरुआत के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को शहर के कई निचले इलाकों का दौरा किया और स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।

जियो

पटना, 19 जून पटना में मानसून की शुरुआत के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को शहर के कई निचले इलाकों का दौरा किया और स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।

मौसम विभाग के अनुसार पटना में पिछले चौबीस घंटे में 83.4 मिलीमीटर वर्षा हुई जिसके कारण राजेंद्र नगर, बहादुरपुर, पुण्याचक, राजवंशी नगर और नाला रोड जैसे क्षेत्रों में पानी भर गया। क्रोधित निवासियों ने कहा कि जब मानसून की शुरुआत में जलजमाव की यह स्थिति है तो आगे क्या होगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 3137 नए मरीज पाए गए, 66 की मौत: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पिछले साल सितंबर में तीन दिन तक हुई तूफानी बारिश के कारण पटना के कई इलाके कई दिनों तक जलमग्न रहे थे।

राजवंशी नगर के निवासी अभय कुमार ने कहा, “पता नहीं पटना नगर निगम और संबंधित विभाग इतने महीनों तक क्या कर रहे थे। नगर निगम ने बड़े-बड़े वादे किए थे कि पिछले साल हुई जलजमाव की स्थिति इस साल नहीं होगी…। हम लोग भगवान की दया पर जी रहे हैं।”

यह भी पढ़े | भारत के जलवायु परिवर्तन पर जारी हुई रिपोर्ट, बीते 30 वर्षों में तापमान तेज़ी से बढ़ा.

दोपहर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजवंशी नगर का दौरा किया था।

नाला रोड के एक निवासी ने कहा कि नगर निगम तब तक नहीं सुधरेगा जब तक अपनी बनाई हुई मुसीबत का कहर उनके ऊपर नहीं टूटेगा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मानसून 13 जून को बिहार में प्रवेश कर गया था और 18 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश हुई।

उन्होंने कहा कि इस साल बिहार में मानसून सामान्य रहेगा।

जलजमाव की स्थिति से गुस्साए लोगों के बीच मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव दीपक कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के निचले इलाकों का दौरा किया। कुमार ने जलजमाव की समस्या के संबंध में अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

कुमार ने अधिकारियों से कहा कि पंप से पानी निकालने में बाधा न आए इसलिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने पर्याप्त मात्रा में तकनीशियनों को तैनात करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू