देश की खबरें | दिल्ली में जल संकट भाजपा द्वारा प्रायोजित : संजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में जल संकट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘‘जानबूझकर उत्पन्न किया गया’’ है।

नयी दिल्ली, 17 जून आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में जल संकट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘‘जानबूझकर उत्पन्न किया गया’’ है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।

इन आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

सिंह ने कहा, "हमारा मानना ​​है कि प्यासे को पानी पिलाने से ज्यादा पुण्य का काम नहीं होता और पानी रोकने से बड़ा कोई पाप नहीं है।"

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पिछले कई दिनों से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रायोजित जल संकट है। जब मैं कह रहा हूं कि यह भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रायोजित जल संकट है, तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि भाजपा के लोग चाहते हैं कि दिल्ली के लोगों को पानी न मिले और इसके लिए भाजपा के लोग हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि कैसे भी करके दिल्ली में जल संकट हो।’’

आप नेता ने कहा कि दिल्ली को हरियाणा से पानी मिलता है और जब भाजपा शासित राज्य आवश्यक पानी नहीं देता है तो पानी की कमी हो जाती है।

उन्होंने कहा, "दिल्ली में पानी कम हो रहा है, क्योंकि हमें हरियाणा से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है और इसके परिणामस्वरूप दिल्ली में जल संकट पैदा हो गया है।"

सिंह ने कहा कि दिल्ली को, उसका उचित हिस्सा देने के लिए हरियाणा सरकार से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद उसे उसका हक नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा, "हम हरियाणा के लोगों के लिए पानी का हिस्सा नहीं मांग रहे हैं, हम दिल्ली के हिस्से का पानी मांग रहे हैं, आप वह भी नहीं देना चाहते। दूसरी बात, जब हम उपराज्यपाल (दिल्ली) से शिकायत करते हैं, तो शिकायतों का समाधान करने के बजाय उपराज्यपाल अपने राजनीतिक बयान जारी करते रहते हैं।"

आप नेता ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली में पानी की समस्या को हल करने के लिए नहीं, बल्कि जल संकट को बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा, "यह संकट भाजपा के उपराज्यपाल, हरियाणा सरकार और भाजपा द्वारा प्रायोजित है। अगर दिल्ली को उसके हिस्से का पूरा पानी मिलने लगे तो पानी की समस्या कम हो सकती है। देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा दिल्ली की जनता के प्रति जवाबदेह हैं।"

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पानी की किल्लत है। जलापूर्ति कम होने या न होने की वजह से लोग परेशान हैं तथा निजी जल टैंकर से पानी ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\